बस्ती, मई 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के सिंचाई संघ की जिला शाखा की हुई बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई है। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि विभागीय अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं हो रहा है। जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीते 11 मार्च को अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि नलकूप चालकों व अन्य कर्मचारियों के स्थानांतरण के साथ-साथ कार्य व्य...