ब्लॉकहट के चलते अछल्दा स्टेशन पर 20 मिनट खड़ी रही महानंदा एक्सप्रेस, यात्रियों को परेशानी
औरैया, अप्रैल 20 -- अछल्दा, संवाददाता। पाता स्टेशन के पास लिए गए ब्लॉक के चलते सोमवार दोपहर महानंदा एक्सप्रेस को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर करीब 20 मिनट तक खड़ा रहना पड़ा। इस दौरान भीषण गर्मी में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे से 1 बजकर 45 मिनट तक पाता स्टेशन के निकट ब्लॉक लिया गया था। इसी बीच इटावा से कानपुर की ओर जा रही महानंदा एक्सप्रेस को करीब 1 बजकर 29 मिनट पर अछल्दा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रोक दिया गया। ब्लॉक समाप्त होने के बाद लगभग 1 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- चाइल्ड लाइन के केबिन में रेलवे ने नहीं लगाया पंखा अचानक हुए इस ठहराव के चलते ट्रेन में सवार यात्रियों को गर्मी में काफी असुविधा झेलनी पड़ी। कई यात्री पानी और हवा की कमी से परेशान नजर आए,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.