ब्लैडर इन्वेजन के साथ प्लेसेंटा परक्रेटा के दो जटिल ऑपरेशन सफल
रांची, मई 22 -- रांची, संवाददाता। पारस एचईसी अस्पताल में प्लेसेंटा परक्रेटा विद ब्लैडर इन्वेजन के दो अत्यंत जटिल और हाई-रिस्क ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। इन सर्जरी का नेतृत्व वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. ऋतिका पाठक ने किया। दोनों मरीजों का पहले सीजेरियन ऑपरेशन हो चुका था और गर्भावस्था के दौरान उनमें प्लेसेंटा परक्रेटा की पहचान हुई थी, जिसमें प्लेसेंटा गर्भाशय की दीवार को भेदकर ब्लैडर तक फैल जाता है। भारी रक्तस्राव और मातृ मृत्यु के खतरे के कारण कई अस्पतालों ने इलाज से इनकार कर दिया था। पारस एचईसी हॉस्पिटल में मल्टीडिसिप्लिनरी टीम की मदद से सुरक्षित सीजेरियन डिलीवरी, सीजेरियन हिस्टेरेक्टॉमी, इंटरनल इलियक आर्टरी लिगेशन और आंशिक सिस्टेक्टॉमी की गई। दोनों मरीजों की हालत स्थिर है और उन्हें पांच दिनों के भीतर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.