ब्लैक स्पॉट बने काल, एक महीने में 36 लोगों की गई जान
इटावा औरैया, जून 24 -- इटावा। जिले में सड़क हादसों की संख्या में कुछ कमी आई है, लेकिन जान गंवाने वालों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पेश आंकड़े ये समस्या बयां कर रहे हैं। प्रशासन ने दुर्घटना संभावित 14 ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर वहां विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने का फैसला किया है। कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में बुधवार को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हादसों की समीक्षा हुई। बताया कि मई 2025 में जिले में 57 हादसे, मई 2026 में यह संख्या घटकर 54 रह गई। घायलों की संख्या भी 54 से घटकर 35 हो गई है, लेकिन सबसे चिंताजनक बात ये है कि सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या 30 से बढ़कर 36 पहुंच गई। इस बढ़ोतरी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.