ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्य कराएं: डीएम
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 31 -- फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने तथा सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थलों का चिन्हीकरण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, सड़क संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर एवं चेतावनी बोर्ड निर्धारित मानकों के अनुरूप स्थापित कराने के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा लोक नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.