आजमगढ़, जनवरी 9 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीएम ने सड़क सुरक्षा के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। अफसरों ने बताया कि ब्लैक स्पॉट का सर्वे कर लिया गया है। हाईवे पर अवैध कट पूरी तरह से बंद करा दिए गए हैं। स्कूली वाहनों के फिटनेस की जांच की जा रही है। वाहनों के चालान की कार्रवाई की जा रही है। सर्वे के दौरान नेशनल हाईवे पर कुल 48 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। नेशनल हाईवे के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि 14 ब्लैक स्पॉट पर रंबल स्ट्रिप, साइनेज आदि लगा दिए गए हैं। स्पीड ब्रेकर बनाए जा रहे हैं। नेशनल हाईवे के प्रतिनिधि ने बताया कि हाईवे पर चिह्नित पुलिया पर साईनेज लगा दिए गए हैं। पेंट भी करा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.