ब्लैक स्पॉट जल्द सुधारें, ओवरलोड वाहनों पर चलाएं सख्त अभियान: मंडलायुक्त
लखनऊ, जून 29 -- लखनऊ मंडल में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ब्लैक स्पॉटों का जल्द सुधार कराया जाएगा और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सोमवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं और विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जिन ब्लैक स्पॉटों की पहचान की जा चुकी है, उनका गुणवत्तापूर्ण सुधार जल्द पूरा कराया जाए और कार्य पूर्ण होने के बाद उसका भौतिक सत्यापन भी कराया जाए। उन्होंने टोल प्लाजा पर स्थापित वे-इन-मोशन प्रणाली से प्राप्त ओवरलोड वाहनों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.