चंदौली, मार्च 10 -- चंदौली, संवाददाता। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा उपायों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही ब्लैक स्पाट चिह्नित कर यातायात को सुगम बनाएं। जिससे दुर्घटना में कमी लाई जा सके।उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। कहा कि जितने अवैध कट हो उनको बंद कराएं। जहां अधिक पैदल चल कर रोड क्रास किया जाता हो वहां पर फुट ब्रिज बनाए जाए ताकि भविष्य मे...