ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर दूर करने पर जोर
अमरोहा, मई 16 -- अमरोहा। डीएम-एसपी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने जोया स्थित आबादी भाग में फ्लाईओवर पर ऊपर व नीचे अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। कहा कि अवैध रूप से खड़े एवं विपरित दिशा से आने वाले वाहनों के चालान की कार्रवाई की जाए। ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर दूर करने पर जोर दिया। याताया पुलिस को हेलमेट जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही ओवरस्पीड वाहनों पर चालान की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सड़क किनारे खड़े वाहनों को खड़ा करने के लिए होल्डिंग एरियाज के लिए होल्डिंग स्टेशन की जमीन चिन्हित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डीआईओएस व बीएसए को स्कूलों में सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान व एक्टिविटी कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.