गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अपर आयुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को द्वितीय मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयुक्त सभागार में हुई। बैठक में गोरखपुर मंगल में घटित दुर्घटनाओं एवं सुधारात्मक कार्यवाही के अनुपालन की समीक्षा की गई। अपर आयुक्त ने सर्वाधिक सड़क दुर्घटना वाले थाना क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को दुर्घटना के कारणों एवं ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर चिह्नांकन करते हुए सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। देवरिया में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि पर नाराजगी जताई। समीक्षा में पाया कि गोरखपुर सम्भाग में पिछले साल की तुलना में इस साल दुर्घटनाओं की संख्या 3.55 प्रतिशत कम हुई है। इस दौरान बताया गया कि गोरखपुर में 01, महराजगंज में 05 एवं कुशीनगर में 03 ब्लैक स्पॉट्स कम हुए हैं, जिनका सर्...