ब्लैक स्पॉटों पर लगेंगी कैट आई और बढ़ेगी निगरानी
सोनभद्र, मई 21 -- सोनभद्र। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन कराने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और टोल प्लाजा प्रबंधन को निर्देशित किया कि जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉटों पर शीघ्र कैट आई और साइनेज बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर इसकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा। उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) को निर्देशित किया कि प्रतिदिन कम से कम 10 स्कूल बसों का निरीक्षण किया जाए। बसों की फिटनेस, सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.