अमरोहा, फरवरी 22 -- अमरोहा। जिले में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से अमरोहा पुलिस का अभियान जारी रहा। यातायात प्रभारी राजेंद्र सिंह व अनुज मलिक समेत सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में शनिवार देर रात तक सड़कों पर उतरी रहीं टीमों ने व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि अभियान के दौरान बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों, वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म तथा बिना इंश्योरेंस व ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान एमवी एक्ट के तहत 118 वाहनों का चालान काटते हुए जुर्माना आरोपित किया गया। एसपी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रखने के साथ ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आमजन से शाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.