ब्लैक पॉटरी के रजतजड़ित स्मृति चिह्नों से सम्मानित होंगे जवान
आजमगढ़, मार्च 25 -- आजमगढ़। जिले की विश्व प्रसिद्ध 'ब्लैक पॉटरी' से बने रजतजड़ित स्मृति चिह्नों से अब यूपी पुलिस के जवान सम्मानित किए जाएंगे। स्थानीय कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अनूठी पहल की जा रही है। इससे 'एक जिला एक उत्पाद' (ओडीओपी) योजना को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। निजामाबाद कस्बे के हुसैनाबाद निवासी शिल्पकार बैजनाथ प्रजापति को हाल ही में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की ओर से ब्लैक पॉटरी के एक हजार स्मृति चिह्न (मेमेंटो) तैयार करने का ऑर्डर मिला है। इन स्मृति चिह्नों पर उत्तर प्रदेश पुलिस का रजत जड़ित मोनोग्राम अंकित होगा। शिल्पकार बैजनाथ प्रजापति ने बताया कि ऑर्डर मिलने के बाद स्मृति चिह्न बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक मेमेंटो पर यूपी पुलिस का मोनोग्राम और आकर्षक डिजाइन उकेरी जा रही है। मोनोग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.