आगरा, फरवरी 2 -- भारत विकास परिषद समर्पण शाखा का मैत्री क्रिकेट मैच जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में खेला गया। मुख्य अतिथि विनोद बंसल और शाखा अध्यक्ष विजित गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर मैच का शुभारंभ किया। ब्लैक पैंथर ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाये। रॉयल टाइगर ने 19.3 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाकर विजेता ट्रॉफी जीत ली। मैन ऑफ द मैच मोहित अग्रवाल, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ राहुल वर्मा, सर्वश्रेष्ठ बॉलर सौरभ गोयल, उत्कृष्ट खिलाड़ी गौतम खंडेलवाल और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक उमंग गोयल रहे। नवनीत गर्ग, संजीव मित्तल, अखिलेश भटनागर, जगदीश मित्तल, रिंकेश मित्तल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.