नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JKJAAC) ने पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ अपने लंबे समय से चल रहे आंदोलन को और मजबूत कर दिया है। कमेटी ने औपचारिक घोषणा करते हुए पूरे पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक एक बड़े 'प्रोटेस्ट वीक' का ऐलान किया है। इस दौरान क्षेत्र भर में विरोध प्रदर्शन, धरने और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कमेटी की केंद्रीय लीडरशिप ने साफ शब्दों में कहा कि वे अपना चल रहा धरना बिना किसी शर्त के खत्म नहीं करेंगे। उन्होंने मांग की है कि सरकारी कमेटियां उनकी चार मुख्य मांगों पर पहले ध्यान दें और उन्हें मानें। तभी कोई सीधी या आधिकारिक बातचीत शुरू हो सकती है।ब्लैक डे और फुरकान दिवस की घोषणा बढ़ते विरोध के रोडमैप के तहत JKJAAC ने 27 अक्टूबर को पूरे PoK में 'ब्लैक ड...