ब्लैक करने वालों को कहां से मिल रहा पेट्रोल
संतकबीरनगर, मई 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद में चल रहे पेट्रोलियम पदार्थों के इस संकट की घड़ी में सांथा क्षेत्र में किराने की दुकान पर धड़ल्ले से मनमानी मूल्य पर पेट्रोल बेचा जा रहा है। जहां लोग दो चार लीटर तेल के लिए घंटों परेशान हो रहे हैं वहीं इन दुकानदारों को कहां से भारी मात्रा में ब्लैक करने के लिए तेल मिल रहा है।सांथा ब्लॉक क्षेत्र के गनवरिया, सांथा, निघुरी, गोइठहा, राजेडीहा, लोहरसन, करनजोत, परसिया, फुलवरिया, गोपालपुर, हसनी, मुड़िला आदि चौराहा पर आसानी से किराने की दुकानों पर पेट्रोल की कालाबाजारी हो रही है। मुकेश, सुरेश, दीनदयाल, रामचंद्र, श्याम कुमार, रामकुमार, संतोष आदि लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के लिए संकट बना हुआ है, लेकिन किराने की दुकानों पर पेट्रोल को अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.