ब्लैकमेल कर सेवानिवृत्त अधिकारी से 2.36 करोड़ की ठगी
सोनभद्र, सितम्बर 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। ब्लैकमेल कर सेवानिवृत्त अधिकारी से करीब 2.36 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर थाना पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने पीड़ित की ठगी गई रकम में से 75 लाख रुपये होल्ड/फ्रीज कराए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर ठगी की रकम से खरीदी गई टाटा हैरियर कार, 2.10 लाख रुपये नकद, पांच एंड्रॉयड मोबाइल और इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता का फर्जी आईडी कार्ड बरामद किया गया है। चुनार स्थित पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को भारतीय स्टेट बैंक के शाखा राबर्ट्सगंज के प्रबंधक ने साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र को सूचना दी कि ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.