ब्लैकमेल कर धमका रहे बहू और उसके परिजन
बरेली, जून 1 -- बहू और उसके मायके वाले ससुराल पक्ष को धमकाकर 50 लाख की डिमांड कर संपत्ति का बैनामा करने का दबाव बना रहे हैं। इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इज्जतनगर में पार्क सिटी की रहने वाली मंजू अग्रवाल का कहना है कि वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से उनके बेटे अर्पित अग्रवाल की शादी आठ जून 2025 को वाराणसी की काशिका गुप्ता से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही काशिका गुप्ता, उसकी मां अंजू गुप्ता, मामा कुलदीप और सहयोगी मनोज वर्मा ने उन लोगों पर 50 लाख देने और संपत्ति का बैनामा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध पर पूरे परिवार को मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकियां दी गईं। आरोपियों ने पहले भी इसी तरह लोगों पर मुकदमे लिखाकर समझौते के नाम पर उगाही का आरोप लगाया। इस पर उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर थाना इज्जतनगर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.