चित्रकूट, अप्रैल 13 -- चित्रकूट। मऊ थाने में किशोरी को ब्लैक मेल कर उसके साथ गैंगरेप करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता ने थाने से कार्रवाई न होने पर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। बताया कि उसकी 15 वर्षीया बेटी का रज्जू व नंदू पाल ने अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया था। दोनो लोग बेटी को अपने पास अक्सर बुलाते थे। बेटी के न आने की बात कहने पर फोटो वायरल करने की धमकी देते थे। दोनो उसकी बेटी के साथ पिछले करीब छह माह से दोनों दुष्कर्म कर रहे थे। बेटी ने जब परेशान होकर घटना की जानकारी दी तो उसने थाने में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। प्रभारी निरीक्षक मऊ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनो के खिलाफ नामजद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है...