लखनऊ, अप्रैल 29 -- आशियाना के रजनीखंड में 18 अप्रैल को छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सुहैब अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है। सुहैब के खिलाफ छात्रा के पिता ने ब्लैकमेल और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- छात्रा ने जान दी, परिचित पर प्रताड़ने का आरोप आत्महत्या का मामला आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि सदर बाजार नई बस्ती कैण्ट के रहने वाली 12वीं की छात्रा आदिति ने 18 अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी। वह एक रेस्टोरेंट में काम भी करती थी। छात्रा के पिता विकास ने इस मामले में सुहैब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि सुबैह, अदिति से रुपयों की मांग करता था। उसे ब्लैकमेल करता था। इस कारण बेटी तनाव में रहती थी। तनाव के कारण उसने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर ने बताया क...