ब्लैकमेलिंग में कार्रवाई न होने पर शिक्षकों का थाने के सामने धरना
चित्रकूट, अप्रैल 20 -- चित्रकूट। ब्लैकमेलिंग करने के मामले में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित शिक्षकों ने रैपुरा थाने के सामने धरना दिया। नारेबाजी के साथ शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि एक व्यक्ति स्कूलों में जाकर शिक्षकों से पैसा मांग रहा है। पैसा न देने पर मनगढ़त वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करते हुए निलंबित कराने की धमकी देता है। जानकारी मिलने पर एएसपी व बीएसए ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। सोमवार को परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों ने लामबंद होकर रैपुरा थाने के सामने धरने पर बैठ गए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि रैपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति शिक्षकों को स्कूलों में पहुंचकर अनावश्यक परेशान कर रहा है। सरकारी कार्य में बाधा डालता है। शिक्षकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.