वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लक्ष्मणपुर (शिवपुर) की शारदा विहार कॉलोनी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री 45 वर्षीय अनुपमा उर्फ सीता की हत्या में पुलिस ने मीरापुर बसहीं निवासी दंपति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर अनुपमा उसे ब्लैकमेल करती थी। इसलिए उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कादयान ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में घटना का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी मीरापुर बसहीं निवासी मोहित यादव, उसकी पत्नी अंजलि चौहान हैं। दोनों हत्या के बाद शुक्रवार को शिवपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर मुंबई भागना चाहते थे, तभी शिवपुर पुलिस और एसओजी टीम ने दबोच लिया। मोहित यादव ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में शारदा विहार कॉलोनी में ही अनुपमा के पड़ोस में रहता था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.