गाज़ियाबाद, जून 15 -- -जीडीए के अवर अभियंता ने 50 हजार की मांग करने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया -पूर्व में दर्ज मुकदमे का बदला लेने के लिए झूठी शिकायतें कराने का आरोप, सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया

गाज़ियाबाद में ब्लैकमेलिंग का आरोप गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जीडीए के अवर अभियंता ने कुछ लोगों पर आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से लगातार शिकायतें कर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले में सिहानी गेट थाना पुलिस ने चार नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीडीए में प्रवर्तन जोन-पांच में तैनात अवर अभियंता योगेश वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 2025 में प्रवीण अरोरा के खिलाफ झूठी खबरें और आरोप प्रसारित...