बेगुसराय, मार्च 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। परीक्षा के पहले ही दिन नई व्यवस्था के कारण छात्रों और शिक्षकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। दरअसल इस बार परीक्षा को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत प्रश्न पत्रों को शिक्षा कोष पोर्टल और टैब के माध्यम से परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले विद्यालयों को उपलब्ध कराना था। निर्देश यह था कि प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के बाद विद्यालय स्तर पर शिक्षक उसे ब्लैकबोर्ड पर लिखेंगे और छात्र उसे अपनी उत्तर पुस्तिका में उतारकर परीक्षा देंगे। लेकिन व्यवहार में यह व्यवस्था पहले ही दिन कई जगहों पर उलझन का कारण बन गई। कई विद्यालयों के शिक्षकों ने बताया कि पोर्टल से प्रश्न पत्र समय पर डाउनलोड नहीं हो पाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.