बुलंदशहर, जनवरी 22 -- हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों में सुरक्षा व्यवस्था को परखने और नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नरोरा क्षेत्र में आज शुक्रवार को सिविल डिफेंस द्वारा ब्लैकआउट अभ्यास किया जाएगा। यह अभ्यास शाम 6:00 बजे से 6:10 बजे तक नागरिक सुरक्षा कार्यालय परिसर, नरोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में आयोजित होगा। सिविल डिफेंस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ब्लैकआउट का उद्देश्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, आवासीय क्षेत्रों, सड़कों और आम जनता को संभावित हवाई हमलों से सुरक्षित रखने की तैयारियों का अभ्यास करना है। इस दौरान आपातकालीन बचाव संबंधी विधियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। प्रशासन ने क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठानों, दुकानों, कार्यालयों और आम नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान अपने घरों व भवनों की सभी लाइटें बंद रखें, ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.