जहानाबाद, मई 5 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के शकूराबाद बाजार में मंगलवार को एक महिला के झोले से अज्ञात चोरों ने ब्लेड से काटकर नगदी व गहनों की चोरी कर ली। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- मंदिर गई महिला की सोने की चेन और लॉकेट छीन भागे अपराधी घटना का विवरण श्री बिगहा गांव निवासी पीड़ित महिला सबुजा देवी ने बताया कि 12 मई को उनकी बेटी की शादी है। शादी के लिए श्रृंगार का सामान खरीदने वह शकूराबाद बाजार आई थीं। इस दौरान नेहालपुर मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी से उन्होंने 10 हजार रुपये की निकासी की और उसे प्लास्टिक के झोले में रख लिया। उसी झोले में पहले से चांदी की सिकरी, बाला और पायल भी रखी हुई थी।चोरी की जानकारी उन्होंने बताया कि इसके बाद वह एक सिंगार स्टोर पर खरीदारी करने ...