चम्पावत, मार्च 11 -- लोहाघाट में सेवारत शिक्षकों का पांच दिनी ब्लेंडेड एजुकेशन स्किलिंग प्रशिक्षण शुरू हुआ। शुभारंभ प्राचार्य दिनेश खेतवाल ने किया। संदर्भदाता नरेश जोशी, संजय कुमार, विनोद गहतोड़ी, प्रकाश जोशी, रेनू मेहता तथा पीयूष जोशी ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। शिक्षकों को ब्लेंडेड लर्निंग, डिजिटल शिक्षण सामग्री, स्मार्ट क्लास और शैक्षिक तकनीकों के बारे में बताया। यहा समन्वयक दीपक सोराड़ी, नवीन उपाध्याय, कृष्ण ऐरी, अविनाश शर्मा, शिवराज तड़ागी, सुशीला चौबे, रुद्र सिंह बोहरा, मोहन सेलिया, त्रिभुवन उपाध्याय, बंशीधर भट्ट, मनोज मेहरा, दीपक मेहरा, मयंक पुनेठा, मनोज माहरा, जया जोशी, मधु कलौनी, करुणा गहतोड़ी, वंदना जोशी और नरेश सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...