चम्पावत, अगस्त 24 -- योगेश, चम्पावत। बनबसा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सामंत ने बताया कि गिरधारी लाल, प्रकाश शर्मा, बीपी कोहली और संतोष चंद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा नीरज कोहली, घनश्याम सिंह, राहुल चंद्र को महासचिव, राजन भट्ट, केशव पाण्डेय, विनोद भारती को कार्यकारी महामंत्री, दया मिश्रा व दीपक भण्डारी को कोषाध्यक्ष, अरविंद भट्ट व सावन जोशी को कार्यकारी महामंत्री बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...