कानपुर, मई 4 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में खेले गए मैच में केडीएमए क्रिकेट एकेडमी ने ब्लू स्टार क्रिकेट एकेडमी को 93 रन से पराजित किया। इस जीत के साथ केडीएमए एकेडमी की टीम प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केडीएमए क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बनाए। टीम की ओर से अमृत ने 50 रन, माधव गुप्ता ने 50 रन बनाए। गेंदबाजी में नैतिक, अनुकल्प व नयन को दो-दो सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी ब्लू स्टार एकेडमी की टीम 19.1 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अनुकल्प ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुपम ने तीन व माधव ने दो विकेट लिया। माधव गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.