कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही कानपुर क्रिकेट लीग (सीसीएल) टी-20 में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में ब्लू वॉरियर्स और क्रेजी रेंजर्स एकादश ने जीत दर्ज की।सप्रू मैदान में खेले गए पहले मैच में नाइट एकादश ने 19.3 ओवर में 133 रन बनाए। टीम की ओर से मनीष ने 33 रन और चंद्रभान ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में हसन ने चार और राहुल ने दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी ब्लू वॉरियर्स ने 13वें ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच जीता। मैच में 76 रन बनाने वाले त्रिभुवन दीक्षित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मुकाबले में स्पार्क इंटरनेशनल एकादश ने 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी क्रेजी रेंजर्स एकादश ने 20वें ओवर में 157 रन बनाकर जीत दर्ज की। मैच में 88 रन बनाने वाले आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.