ब्लू बेल्स इंग्लिश हाईस्कूल में ओरिएंटेशन कार्यक्रम
जमशेदपुर, अप्रैल 17 -- मानगो ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल के सभागार में गुरुवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11 के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण के साथ हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों को विद्यालय की शैक्षणिक रूपरेखा, अनुशासन के नियमों और सर्वांगीण विकास की योजनाओं से अवगत कराना था। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सरवन सिंह ने प्रेरणादायक संबोधन में बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्या मधु मिश्रा ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन और नैतिक मूल्यों की महत्ता समझाते हुए निरंतर मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। वहीं, हेड मिस्ट्रेस रीना रॉय ने सफलता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.