औरैया, नवम्बर 30 -- दिबियापुर। पीबीआरपी अकादमी दिबियापुर में प्री-प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने ब्लू डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। नीले वस्त्रों में सजे बच्चों ने विद्यालय परिसर में माहौल को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने कहानी, गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को जल के महत्व व संरक्षण के बारे में जागरूक किया। जल है तो कल है संदेश को आधार बनाकर बच्चों ने विभिन्न कला और खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित संस्थापक संतोष कुमार पाण्डेय ने बच्चों को जल संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि जल की प्रत्येक बूंद अनमोल है, इसलिए छोटी उम्र से ही बच्चों में इसे बचाने की आदत विकसित की जानी चाहिए। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि थीम आधारित दिवस बच्चों में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने और व्यवहारिक सीख व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.