संभल, मार्च 24 -- जनपद में किसानों के बीच एक नई और लाभकारी फसल 'ब्लू कंद' की खेती तेजी से लोकप्रिय हो रही है। खास बात यह है कि इस फसल में न तो पशुओं के नुकसान का डर है और न ही कीटों का विशेष प्रकोप, जिससे किसान बिना ज्यादा जोखिम के बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं। किसान महेंद्र प्रजापति समेत कई अन्य कृषक इस खेती को अपनाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। ब्लू कंद फूल की खेती में लागत बेहद कम है-एक एकड़ में मात्र 600 ग्राम बीज की आवश्यकता होती है। प्रति बीघा केवल 2 से 5 हजार रुपये की लागत में 50 से 70 हजार रुपये तक का मुनाफा मिल रहा है। बाजार में इसके फूल की कीमत 1000 से 1500 रुपये प्रति किलो तक मिल रही है, जिससे यह फसल किसानों के लिए आय का मजबूत स्रोत बनती जा रही है। कम लागत, कम जोखिम और अधिक मुनाफे के कारण ब्लू कंद खेती क्षेत्र के किसानों के लिए एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.