ब्लू और रेड हाउस की विजयी शुरुआत
प्रयागराज, अप्रैल 30 -- ब्ल्यू और रेड हाउस ने एसजेसी इंटर हाउस सब जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत से शुरुआत की। कॉलेज मैदान पर बुधवार को शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में ब्ल्यू हाउस ने 88 रन (अद्विक सिंह 32, एरोन जॉन 14, कार्तिकेय यादव 2/14) बनाए। जवाब में गोल्ड हाउस 81 रन (अयान धीरेंद्र 30, मोहम्मद इंजमाम कादरी 14, प्रशांत सिंह 4/22) ही बना सका। दूसरे मैच में रेड हाउस ने 76 रन (रियांश सिंह 28, यश मदन 15, मोहम्मद हमदान 2/14) बनाए। जवाब में ग्रीन हाउस की टीम 62 रन (अरबाज यासिर 16, अनय दुबे 12) ही बना सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.