पलामू, जुलाई 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के तत्वावधान में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (केजी स्कूल) में बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम में 123 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को ब्लूम टैक्सोनॉमी आधारित शिक्षण एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप दक्षतामूलक, विद्यार्थी-केंद्रित एवं अनुभवात्मक शिक्षण को बढ़ावा देना तथा शिक्षकों को प्रभावी मूल्यांकन पद्धति से परिचित कराना था। डायट की प्राचार्य अमृता सिंह ने कहा कि दक्षतामूलक एवं विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। शिक्षकों से कक्षा-कक्ष में गतिविधि- आधारित एवं अनुभवात्मक शिक्षण को अपनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में सीखने की रुचि, तार्किक चिंतन ...