देवघर, दिसम्बर 19 -- देवघर। स्थानीय ब्लूमिंग बड्स प्ले स्कूल में 21 दिसंबर 2025 रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। वार्षिकोत्सव में स्कूल के सभी बच्चे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि देवघर संत फ्रांसिस स्कूल के प्राचार्य फादर एब्राहम कोलायडिल एवं देवघर नगर निगम के उप नगर आयुक्त सागरी बराल करेंगी। वार्षिकोत्सव में शहर के गणमान्य व्यक्ति एवं सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा पूर्वाह्न 11.30 बजे दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। इस बात की जानकारी ब्लूमिंग बड्स प्ले स्कूल की प्राचार्या शोभा बथवाल ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.