बदायूं, मार्च 3 -- बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल में होली का पर्व हर्षोल्लस से मनाया गया। स्कूल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी श्रृंखला में रंगारंग कार्यक्रम भी हुये। जिसमें होली की मस्ती से सराबोर नृत्य, गायन, लघुनाटिका आदि आकर्षण का केंद्र रहे। स्कूल में जहां एक ओर अनेक मनमोहक व संगीतमय कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं दूसरी ओर गुलाल की फुहार और गुजिया की मिठास ने भी अपने स्वाद व उत्साह में सबको सराबोर कर दिया। स्कूल अध्यक्ष पम्मी मेहंदीरत्ता ने सभी को होली पर्व की शुभकामनायें दी। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर, निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान, श्वेता मेहंदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, कोआर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...