बदायूं, फरवरी 9 -- बदायूं, संवाददाता। ब्लूमिंगडेल स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को उनके जूनियर्स ने विदाई दी। सर्वप्रथम कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स का अत्यंत ही हृदयस्पर्शी स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने याद आएंगे वो पल की थीम पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। कार्यक्रमो का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। रंगारंग कार्यक्रम के तहत जूनियर्स ने विदाई गीत, नृत्य, लघुनाटिका, काव्यपाठ एवं भाषण आदि पेशकर ये पल अविस्मरणीय बना दिया। कक्षा-12 के छात्र-छात्राओं ने भी विद्यालय परिसर के अपने अनुभव, शैक्षणिक उपलब्धि, शिक्षक-शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन, स्कूल प्रबंधन का सहयोग व दिशा-निर्देश आदि को साझा किया और भावुक हो उठे। बेस्ट जोड़ी मानसी-नेहा, हार्ट ऑफ द बैच मरियम मुईन, स्टार स...