ब्लूमिंगडेल का वार्षिक परीक्षाफल घोषित
बदायूं, मार्च 29 -- शहर के ब्लूमिंगडेल स्कूल में शैक्षणिक सत्र के समापन पर वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी सालभर की मेहनत और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए पुरस्कृत किया गया। कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों के साथ-साथ शत प्रतिशत उपस्थिति और अनुशासित विद्यार्थियों को भी मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता ने इसे विद्यार्थियों के परिश्रम और आत्मविश्वास का परिणाम बताते हुए अभिभावकों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान व श्वेता मेहंदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, समन्वयक अंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.