प्रयागराज, मई 11 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। आर्मी बेस वर्कशॉप में आयोजित ट्रेड्समैन मेट परीक्षा में हाईटेक नकल कराने और फर्जी अभ्यर्थी बैठाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। नैनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरबड, सिम कार्ड, फर्जी दस्तावेज, मोबाइल फोन समेत बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। यह भी पढ़ें- झारखंड में कांस्टेबल की परीक्षा पास कराने के लिए 13-13 लाख में हुई थी डील, चौंकाने वाले खुलासेपुलिस की कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, दस मई को 508 आर्मी बेस वर्कशॉप छिवकी में आयोजित परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जांच में पता चला कि हरियाणा निवासी दीपक नामक युवक दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। मौके पर ...