ब्लिट्ज रेटिंग में भी अर्नव अग्रवाल बनें विजेता
बरेली, जुलाई 14 -- यूपी फ्यूचर जीएम सीरीज के अंतर्गत यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में आयोजित बरेली ब्लिट्ज रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का समापन रविवार को देर रात भव्य समारोह के साथ हुआ। रैपिड रेटिंग के चैंपियन रहे अर्नव अग्रवाल ब्लिट्ज रेटिंग के मुख्य वर्ग के भी विजेता बने। उन्हें 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। मुख्य वर्ग के उपविजेता श्रेयस राज और तीसरे स्थान पर हर्षित सिंह रहे। दोनों खिलाड़ियों को क्रमश: 12 हजार रुपये और 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बीडीए वीसी सौम्या पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.