बरेली, अगस्त 13 -- ऑनलाइन शापिंग अप्लीकेशन ब्लिंकिट से दवा बेचने वाली फर्म पर बुधवार को औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा। मौके पर कई गड़बड़ियां मिलीं। क्रय-विक्रय का रिकार्ड सही नहीं मिला। साथ ही विक्रय बिल पर डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर और एक्सपायर दवाओं का रख-रखाव सही नहीं मिला। फर्म पर कार्रवाई करते हुए क्रय-विक्रय पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई। साथ ही आगे कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। सहायक आयुक्त औषधि बरेली मंडल संदीप कुमार को शिकायत मिली थी कि कई फर्म मानकों की अनदेखी कर ऑनलाइन शापिंग एप के जरिये दवाओं की बिक्री कर रही हैं। इस शिकायत पर उन्होंने बीते मंगलवार को ऑनलाइन ब्लिंकिट से दवा मंगवाई। बुधवार को सहायक आयुक्त संदीप कुमार के निर्देशन में टीम ने सुभाषनगर के नेकपुर में मूनस्टोन वेंचर एलएलपी फर्म पर छापा मारा।...