मथुरा, जून 24 -- थाना अंतर्गत नंदनवन कॉलोनी, नवादा में ऑनलाइन सामान देने गये डिलीवरी ब्वॉय की डिलीवरी देने वाले घर के बाहर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव औरंगाबाद स्थित ब्लिंकिट स्टोर में रख मुआवजे की मांग की। इलाका पुलिस ने कंपनी अधिकारियों से वार्ता करा नियमानुसार मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर शांत कर शव अंतिम संस्कार को भिजवाया। बोहरे वाली गली, औरंगाबाद निवासी हरीश (24) ऑनलाइन सामान डिलीवर कराने वाले कंपनी ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता था। मंगलवार रात करीब आठ बजे हरीश नवादा स्थित नंदनवन कॉलोनी में डिलीवरी देने गया था। ऑर्डर देने वाले घर के बाहर उसकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर गया। इसे देख डिलीवरी लेने वाले ने ब्लिंकिट स्टोर के इंचार्ज को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे स्टोर इंचार्ज...