लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ, संवाददाता। नाका में ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी से रुपए रिफंड कराने का झांसा देकर साइबर जालसाज ने महिला के बैंक अकाउंट से 99 हजार से अधिक रुपए ट्रांसफर कर लिए। मोती नगर निवासी हरप्रीत कौर ने बताया कि 16 मार्च को उनका ब्लिंकिट ऑर्डर कैंसल हो गया था। 19 मार्च तक रुपए वापस न होने पर पीड़िता की बेटी ने गूगल के जरिए मिले ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी के कस्टम केयर नंबर पर कॉल की थी। कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया और पीड़िता के व्हाट्सएप पर लिंक भेजा। लिंक क्लिक करते ही पीड़िता का मोबाइल फोन हैंग हो गया। इस दौरान मोबाइल का एक्सेस लेकर जालसाज ने पीड़िता के बैंक अकाउंट से 99 हजार से अधिक रुपए ट्रांसफर कर लिए।---------युवक, परिवारीजनों को बेल्ट से पीटालखनऊ, संवाददाता।नाका में पालतू कुत्ते ने बाइक सवार को काटने का प्रयास किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.