बोकारो, सितम्बर 29 -- बोकारो इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में सोमवार को सतर्कता विभाग और अधिकारियों के बीच संवादात्मक बैठक आयोजित की गई। आगामी सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 और तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और जवाबदेही मजबूत करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुई। इसके बाद सतर्कता विभाग के सहायक महाप्रबंधक ने प्रस्तुति के माध्यम से निविदा प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। बैठक में ब्लास्ट फर्नेस विभाग के विभिन्न अनुभागों के महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक और योजना प्रकोष्ठ के अधिकारियों समेत 18 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में निविदा प्रक्रिया से संबंधित केस स्टडी प्रस्तुत कर अधिकारियों के साथ संवाद किया गया। यह भी पढ़ें-...