सोनभद्र, जून 28 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के खैरटिया गांव में स्थित एक खदान में हो रही अनियंत्रित ब्लास्टिंग के खिलाफ ग्रामीणों का उग्र विरोध प्रदर्शन जारी है। ग्रामीणो ने आरोप लगाते हुए बताया कि खदान में लगातार हो रही अनियंत्रित ब्लास्टिंग से उनके घरों पर बड़े बड़े पत्थर आने से ग्रामीण दहशत में जीवन यापन करने के लिए विवश है। बार बार प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि एकदम बस्ती के नजदीक खदान में हो रही अनियंत्रित ब्लास्टिंग से घरों की बोरिंग में पानी आना बंद हो जा रहा है। घरों में दरारें आ गई है। खैरटिया निवासी देवकली, जीरावती, शिव कुमार,भगवती, सोनिया, सुशीला,गुंजा, चंदा, राजकुमारी आदि लोगो ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर जेसीबी मशीन से जबरन खोदाई किया जा रहा...