कोडरमा, जून 18 -- ओमप्रकाश कोडरमा। अभ्रक उद्योग की मंदी से जूझ रहे कोडरमा जिले के लिए अब पत्थर उद्योग पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। ब्लास्टिंग मेटेरियल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि, आमोनियम नाइट्रेट की कमी और परिवहन लागत बढ़ने के कारण जिले का पत्थर उद्योग गंभीर आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है। उद्योग से जुड़े व्यवसायियों का कहना है कि यदि स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो कई क्रशर और खदानों का संचालन बंद होने की नौबत आ सकती है。 यह भी पढ़ें- महंगाई और बाजार के बदलते दौर में पुस्तैनी धंधे संकट मेंआदेश की कमी और बढ़ते खर्च जिले के व्यवसायियों के अनुसार, पत्थर खदानों में ब्लास्टिंग के लिए उपयोग होने वाले आमोनियम नाइट्रेट की उपलब्धता में भारी कमी आई है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध के कारण इसके आयात पर असर पड़ा है। पहले की तुल...