लखनऊ, मार्च 6 -- कृष्णानगर में बर्थडे पार्टी के दौरान बिल्डर के घर पर गोली लगने से 12 वर्षीय छात्र उनैज खान की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि घटनास्थल गैराज में उनैज अपने तीन दोस्तों के साथ था। दोस्तों में एक सोशल मीडिया का ब्लागर भी था। ब्लागर दोस्त वीडियो बना रहा था। उनैज उसके बायीं ओर खड़ा था, जबकि बाल सुधार गृह भेजे गए दोस्त ने उनैज के माथे पर रिवाल्वर सटा रखी थी। रिवाल्वर के चेम्बर में एक गोली थी। खेल-खेल में ट्रिगर दबाते ही रिवाल्वर से गोली चली और उनैज के माथे में घुस गई। अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई। यह सनसनीखेज खुलासा घटनास्थल पर मौजूद ब्लागर और उसके दोस्तों से पुलिस की पूछताछ में हुआ है। पुलिस ने हत्याकांड में कई अहम इलेक्ट्रानिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन कर लिया है। घटना से ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.