सोनभद्र, फरवरी 5 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र बभनी में गुरुवार को गणित और विज्ञान की ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विकास खंड के 42 उच्च प्राथमिक विद्यालयों से चयनित 100 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विज्ञान विषय से जुड़े 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न व साक्षात्कार के माध्यम से प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता मे कक्षा 6,7 व 8 के 100 छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के तीन स्तरों में से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले पांच बच्चों का चयन जनपद स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय विज्ञान और गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के...