अंबेडकर नगर, मार्च 1 -- इंदईपुर। बसखारी ब्लाक में ग्राम प्रधान/स्थानीय प्राधिकरण-निकाय के सदस्यों एवं प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कुंवर नरेन्द्र मोहन उर्फ संजय सिंह व विशिष्ट अतिथि एडीओ पंचायत उमाशंकर सिंह ने प्रतिभाग किया। संचालन दीपक चतुर्वेदी ने की। कार्यशाला में ब्लाक प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायतों एवं विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देना है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल संचालन पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान शिक्षकगण, प्रधान व ब्लाक कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी ह...